RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

वैशाली:ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के द्वारा 88 टीबी मरीजों को लिया गया गोद।

वैशाली/ बिहार 01 नवंबर।वैशाली जिला को टीवी मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी के पहल पर टीवी के मरीजों को गोद लेकर उनकी देखभाल कराई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को वैशाली समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में 88 मरीजों को ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के द्वारा गोद लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी मरीजों को फूड पैकेट्स दिया गया जिसमें रोग रोधी क्षमता बढ़ाने वाले उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे-राजमा सोयाबीन दाल चावल बादाम मूंग चना इत्यादि शामिल थे। अभी तक जिला में 1100 टीवी मरीजों को गोद लिया गया है।
वर्तमान में लगभग 2800 और मरीज हैं जिन्हें गोद लिया जाना है। जिलाधिकारी के द्वारा सिविल सोसाइटी के लोगों को भी आगे आकर टीवी मरीजों को गोद लेकर वैशाली जिला को टीवी मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related posts

भोपाल:प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति।

rktvnews

उज्जैन:जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने आदेश जारी किये।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो मे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी सुशासन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment