आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अक्टूबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं भोजपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भोजपुर जिलास्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता का अंतिम दिन विभिन्न खेल मैदानों पर खेल आयोजित किया गया।
वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खो खो, कबड्डी का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स का आयोजन महाराजा कालेज आरा,बुशू, भारोत्तोलन, कराटे, ताइक्वांडो योगा का आयोजन खेल भवन में किया गया।
खो खो अण्डर 14 बालिका वर्ग में डा नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय, उपविजेता संत जोसेफ स्कूल डी टी रोड आरा, अण्डर 14 बालक वर्ग में राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मौलाबाग आरा,
उपविजेता प्रताप इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ना आरा, अण्डर 17 बालिका हरि नारायण+ उच्च विद्यालय शाहपुर पट्टी, उपविजेता डॉ नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय, अण्डर 17 बालक विजेता राजकीय अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मौलाबाग आरा उपविजेता मध्य विद्यालय न्यू पुलिस लाईन आरा, अण्डर 19 बालिका वर्ग में विजेता डॉ नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय उपविजेता जैन कन्या उच्च विद्यालय अण्डर 19 बालक वर्ग में एस एन जे इण्टर नेशनल स्कूल खुजाता, उपविजेता+2 उच्च विद्यालय कौरा। कबड्डी में अण्डर 14 बालक वर्ग में विजेता मां मैत्रणी योगणी गुण्डी उपविजेता प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अण्डर 17 बालिका वर्ग में विजेता+2 उच्च विद्यालय कसाप, उपविजेता डी पी एस संदेश, अण्डर 17 बालक+2 उच्च विद्यालय कुल्हाड़ियां उपविजेता मां गायत्री विधा मंदिर अनआईठ,योगा अण्डर 14 बालिका साक्षी कुमारी स्वर्ण,अर्चना कुमारी रजत, निधि कुमारी एवं शिवानी प्रिया कांस्य। बैडमिंटन में अण्डर 17 बालिका वर्ग में अंशु कुमारी प्रथम, मालवीय चौबे दुतिया, तृतीय वैष्णवी कुमारी रहीं। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार प्रार्चाय उच्च विद्यालय बरनावा, डॉ संजय कुमार सिंह,पी टी आई जग जीवन कालेज आरा, सर्वेश राय प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय बिहिया,हेजाज अहमद डा नेमीचंद शास्त्री कन्या+2 उच्च विद्यालय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को मोमेंट एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
इस आयोजन को सफल बनाया में कृष्ण कुमार, कृष्णा सिंह,अल्ख निरंजन, आषिश मिश्रा आदि की अहम भूमिका रही। साथ साथ भोजपुर जिला खेल संघ के सचिव एवं पूर्व खिड़कियों का सहयोग सराहनीय रहा।
क्रिकेट अण्डर 14 का चयन प्रतियोगिता 1/11/23 को एवं अण्डर 17 अण्डर 19 क्रिकेट का प्रतियोगिता 2/11/23 को सुबह 9 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी।
