पुरातन संस्कृति को बचाने की कथा है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीवनी,सीख लेने की जरूरत:अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अक्टूबर।नगर रामलीला के नौवें दिन की काफी जीवंतता के साथ प्रस्तुति प्रारंभ के पूर्व अतिथियों का सम्मान समिति द्वारा प्रभु श्री राम का पट्टिका देकर किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष डा अर्चना सिंह ने प्रभु श्री राम का जयघोष , मां आरण्य देवी की कृपा पूरे नगरवासियों को मिलता रहे ।इसी मंगलकामना से सबको प्रणाम करती हूं। प्रभु की कथा का श्रवण कर नगरवासी धन्य धन्य हो रहे हैं। प्रभुश्री राम की कथा सनातन धर्म रक्षा,पुरातन संस्कृति को बचाने की सीख है। इनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है।
आज वृंदावन की रामलीला मंडली के कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति से लोगो का मन मोहा।
इस दौरान रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण वध की प्रस्तुति हुई। आज के रामलीला का शुभारंभ रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह, संरक्षक मंडल के डाॕ. कुमार द्विजेंद्र समेत अन्य पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। इसके बाद नगर रामलीला की अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह, संरक्षक मंडल के डाॕ. कुमार द्विजेंद्र समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथि चिकित्सक सर्जन डॉ. विकास सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, चिकित्सक डॉ. अनिल सिंह, बीजेपी नेता विजय सिंह, बीजेपी के महासचिव अखिलानंद ओझा, चिकित्सक डॉ.विजय गुप्ता,पूर्व प्राचार्य राजेंद्र परिहार, पूर्व वार्ड कमीश्नर, राजू मेहता, व्यावसायी राकेश रंजन उर्फ पुतूल, यशवंत जी, बीजेपी के उदय प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर, बीजेपी के रघुवंश मणि को पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। संचालन वरीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता (अधिवक्ता) ने किया। 24 अक्टूबर को विजयादशमी को रात्रि 8 बजे ‘रावण पुतला दहन’ कार्यक्रम का होगा। 28 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से भरत मिलाप की झाँकी निकाली जाएगी। 30 अक्टूबर (सोमवार) को संध्या 06 बजे से राम राज्याभिषेक तथा भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रेडकाॕस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, डा दिनेश,प्रेम कुमार, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, अविनाश प्रसाद, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी.राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

पुरातन संस्कृति को बचाने की कथा है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीवनी,सीख लेने की जरूरत:अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह