RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से मत्स्य पालन उद्यमी मोहन सिंह बिष्ट ने भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)23 मार्च।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में ग्राम ल्वाणी, विकासखंड देवाल, जिला चमोली के मत्स्य पालन उद्यमी मोहन सिंह बिष्ट ने भेंट की। श्री बिष्ट वर्ष 2017 से विकासखंड देवाल में ट्राउट मछली पालन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं को मछली पालन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि ट्राउट मछली की बाजार में अत्यधिक मांग है और उनके द्वारा यह मछली आईटीबीपी एवं एसएसबी को आपूर्ति की जा रही है। राज्यपाल ने मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ट्राउट मत्स्य पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने और सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्राउट मछली को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है, जिससे मत्स्य पालन आर्थिक रूप से एक लाभदायक और सतत उद्यम के रूप में विकसित हो सकता है। राज्यपाल ने मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों को उत्तराखण्ड के लिए एक अनुकरणीय पहल बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नवाचारी सोच और उद्यमशीलता, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

भोपाल:शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय।

rktvnews

राष्ट्रपति की आईआईआईटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चतरा:प्रवीण टोप्पो प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग झारखण्ड रांची एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा।

rktvnews

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रात: काल बागपत शहर का किया भ्रमण।

rktvnews

रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment