RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बक्सर:दिव्यांगजनों के बीच कृतिम यंत्र वितरित

बक्सर/बिहार 16 अक्टूबर।आज भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जिला बक्सर में वैसे दिव्यांगजनों जिनका हाथ कटा है उन्हे कृत्रिम हाथ, पैर कटा है उन्हे कृत्रिम पैर, जिन्हे कम सुनाई देता है उन्हे कान की मशीन एवं 80 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को बैट्री वाली ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजन कर जाँच किया गया। शेष प्रखण्डों में वैसे दिव्यांगजनों जिनका हाथ कटा है उन्हे कृत्रिम हाथ, पैर कटा है उन्हे कृत्रिम पैर, जिन्हे कम सुनाई देता है उन्हे कान की मशीन, कमजोर अंग अथवा पोलियो ग्रसित दिव्यांजनों हेतु कैलिपर एवं 80 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को बैट्री वाली ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने हेतु शिविर आयोजन निम्न तालिका के अनुसार किया जाएगा। दिव्यांगजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आवश्यक दस्तावेज यथा- 1. आधार कार्ड 2. यूडीआईडी कार्ड अथवा यूडीआईडी निबंबंध पर्ची ( यूडीआईडी इनराॅलमेट स्लीप) 3. अद्यतन आय प्रमाण पत्र (मुखिया के लेटर पैड पर निर्गत भी मान्य है) के साथ भाग लेकर निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्राप्त करने हेतु अपना परीक्षण करा लें।
परीक्षण स्थल का नाम परीक्षण तिथि परीक्षण हेतु सम्मिलित होने वाले प्रखण्ड के दिव्यांग।
01. प्रखण्ड कार्यालय परिसर, सिमरी 17.10.2023 सिमरी एवं चक्की प्रखण्ड के दिव्यांगजन।
02. प्रखण्ड कार्यालय परिसर, नावानगर 18.10.2023 नावानगर एवं केसठ प्रखण्ड के दिव्यांगजन।
03. प्रखण्ड कार्यालय परिसर, ब्रह्मपुर 19.10.2023 ब्रह्मपुर एवं चैगाई प्रखण्ड के दिव्यांगजन।
04. बुनियाद केन्द्र, डुमराँव 20.10.2023 डुमराँव प्रखण्ड के दिव्यांगजन तथा डुमराँव अनुमण्डल के छुटे हुए सभी दिव्यांगजन।

Related posts

राज्य सरकार की अभिनव पहल मिशन 2030 से राजस्थान की प्रगति को मिलेगी गति ‘युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी‘: मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की प्रगति का संकल्प होगा ‘विजन 2030 डॉक्यूमेंट‘

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन कर अवलोकन किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती पर भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

rktvnews

भोजपुर:यूको बैंक ने स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment