RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया।

देहरादून/ उत्तराखंड 16 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण अथवा दुर्व्यवहार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संस्थाओं में सघन निरीक्षण करते हुए तत्सम्बन्धी आख्या शासन को एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

बक्सर:मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ को पाया अनुपस्थित! कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

rktvnews

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:26 अक्टूबर 23

rktvnews

सुपौल:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एम0सी0एम0सी0 कोषांग की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संगोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा।

rktvnews

Leave a Comment