
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।जॉ पॉल्स पब्लिक स्कूल, न्यू हरिपुर कोईलवर के प्रांगण में रविवार को “फ्यूचर फ्रंटियर एक्सपो 2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रितु झा, विद्यालय की निदेशिका डॉ.मधु सिन्हा, सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा, सीएओ भरत दयाल, उप निदेशक शंभु नाथ मिश्रा एवं प्राचार्या पूनम सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन के बाद विद्यालय की छात्राओं आराध्या शर्मा व मुस्कान कुमारी ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद ईशानी, सृष्टि एवं जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, साहित्य एवं तकनीक से जुड़े आकर्षक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चंद्रयान प्रज्ञान रोवर, मिशन सिंदूर, सब्जेक्ट-वर्ब कनकॉर्ड, स्मार्ट स्कूल, टाइप्स ऑफ फार्मिंग, मस्जिद-उल-अक्सा, विश्वामित्र गुरुकुलम आदि मॉडलों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथि रितु झा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है। निदेशिका डॉ. मधु सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों को कौशल विकास एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्या पूनम सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप निदेशक शंभु नाथ मिश्रा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, विद्यालय प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।
एक्सपो में लगभग 50 आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्हें छात्रों ने स्वयं तैयार किया था। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रशांत कुमार ने किया। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही, जिनमें मोहित सिंह, रोहित रंजन शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, मुचकुंद सिन्हा, आदित्य सिंह, भूषण तिवारी, विशेश्वर नाथ सिंह, खुशबू सिंह, पूनम शर्मा, पूजा कुमारी, नुसरत जहाँ एवं सुश्री अनु प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या पूनम सिन्हा ने किया।
