RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नैनीताल:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया।

रामनगर/नैनीताल 14 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालय के रिक्त पदो के साथ ही कार्यालय के अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी ली, और एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड व गलत तरीके से नशे मंे वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हांे तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो। सरकार की यही प्राथमिकता है कि आमजनता के कार्य बिना रूकावट व सरलता के साथ हों। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को एआरटीओ कार्यालय की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई।
निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, विकास शर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति रामनगर राकेश नैनवाल, अमिता लोहनी के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी।

rktvnews

सारण:कला एवं संगीत विद्यालय संस्कृति की आत्मा है : युगल किशोर

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया:इमरान हाशमी

rktvnews

टिकाऊ पशुपालन के लिए आयुर्वेद-समर्थित पशु चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता है: नरेश पाल गंगवार

rktvnews

भोजपुर:विजेता विजय वर्द्धन मीडिया सह प्रभारी,चन्दन कुमार सिंह पटना जिला क्षेत्रिय प्रभारी मनोनीत :संयोजक विंध्याचल राय

rktvnews

Leave a Comment