RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद चुनाव : दो वार्डों में निर्विरोध जीत, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशी आमने-सामने।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)06 फरवरी।नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन, संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी स्थिति स्पष्ट हो गई है। वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 22 वार्डों में नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें संवीक्षा एवं नाम वापसी के उपरांत कुल 84 प्रत्याशी वैध रूप से शेष रहे।
नाम वापसी के पश्चात वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल तथा वार्ड संख्या 13 से माया देवी के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी शेष नहीं रहने के कारण दोनों प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्डों में निर्वाचन प्रक्रिया बिना मतदान के संपन्न हो गई।
शेष 20 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच मतदान के माध्यम से निर्वाचन कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जिससे अध्यक्ष पद पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,525 पुरुष एवं 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के सफल संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर प्रत्यक्ष मतदान से संपन्न कराया जाएगा।

Related posts

बागपत:11 जनवरी को सीएम से राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार प्राप्त कर बागपत को गौरवान्वित करेंगे ट्यौढी के अमन।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन!बच्चों व अभिभावकों के स्वस्थ रहने से ही हमारा समाज शिक्षित व उन्नत बनेगा: नीशू जायसवाल

rktvnews

भोजपुर : शम्मा परवीन ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर: झाड़ू की दुकान में लगी आग,लाखो का नुकसान।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

चतरा:चुनाव दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदाता अपना मत का उपयोग करें इसके लिए जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment