RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित।

 

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जनवरी। श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर मे स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित की गई। इसे “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलाब फलाहारी ने स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया। उन्होंने एन एस एस स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों तथा आदर्शों के संबंध मे जानकारी दी। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम की चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर आधारित है ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी अध्यापक, एन एस एस स्वयंसेवक तथा कॉलेजकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ शेर सिंह, डॉ अबुल कलाम, डॉ आस्था कुमारी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ नवल किशोर प्रसाद, डॉ संतोष तिवारी, डॉ रणधीर कुमार, अजीत कुमार राम, डॉ.मनीष कुमार, डॉ रूपेश कुमार, डॉ छाया कुमारी, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ बुद्ध देव राम, डॉ आफरीन बानो, राजन तिवारी, चन्दन तिवारी, प्रकाश चौबे, दीपक कुमार, मुन्ना कुमार, रोहित कुमार, गोपाल जी उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

जयपुर:धुनों की जुगलबंदी ने बिखेरा जादू तो भरतनाट्यम ने बांधा समां, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:इस विद्यालय के विकास के लिए जितना सम्भव होगा संघर्ष करूंगा:शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

रायपुर : अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री

rktvnews

21 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment