RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : हरखेन धर्मशाला चौक आरा में मनाया गया १००८ बाबा गणिनाथ जी महाराज का जयंती समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा आरा के द्वारा श्री १००८ बाबा गणिनाथ जी महाराज का 40वाँ जयंती समारोह हरखेन धर्मशाला, चौक, आरा में आयोजित किया गया। सबसे पहले बिहार विधान परिषद सदस्य राधाचरण शाह ने झंडातोलन किया झंडा तोलन के बाद पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा संगीत डांस सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। पूजा समारोह में आरा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बाबा गणिनाथ जी महाराज का लोग दर्शन करने पहुंचे एवं पूजा पाठ किया। इस कार्यक्रम में एक समान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।आए हुए मुख्य अतिथियों ने बाबा गणिनाथ महाराज की जीवनी पर विचार दिए और कहा कि बाबा गणिनाथ महाराज के रास्ते पर चलने का हम लोग प्रयास करें । इस समारोह में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। इस समारोह को सफल बनाने में सुनील कुमार,
यशवंत कुमार ,रूपेश कुमार, संरक्षक उमाशंकर प्रसाद, प्रभुनाथ प्रसाद कन्हैया प्रसाद कामेश्वर प्रसाद,रूपेश कुमार (कार्यकारिणी महामंत्री-बिहार प्रदेश प्रभुनाथ प्रसाद यातर्थत प्रसाद उर्फ पप्पु ,डॉ महावीर प्रसाद ,डॉक्टर विजय गुप्ता ,डॉक्टर नरेश प्रसाद ,डॉक्टर रंजना वर्षा, सांसद सुदामा प्रसाद ,उमेश कुमार ,देखनाथ प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद उर्फ टुनटुन ,धीरज कुमार राजीव उर्फ मन्दु पवन कुमार (प्रधान शिक्षक राकेश कुमार शामिल थे।वही आरा के अलावा पिरो, गड़हनी, बिहीया, बबुरा में भी बाबा गणिनाथ महाराज का जयंती समारोह मनाया गया इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने दी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

ग्वालियर:जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित!राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई नामांकन की प्रक्रिया।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जुलाई 24

rktvnews

सरकार ने रमेश बाबू वी. को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया।

rktvnews

शांति की बात अब विद्रोह है : युद्धोन्मादी राष्ट्रवाद का मनोविज्ञान।

rktvnews

Leave a Comment