RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: हैं बाल संरक्षण समिति की बैठक।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी)14 मार्च।आज महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत आज मोतिहारी प्रखंड के बसमनपुर पंचायत के बाल संरक्षण समिति की बैठक पंचायत भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया दारोगा साह ने किया।
इस बैठक में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्कूल के बच्चों के साथ शपथ पत्र दिलाया गया।
इस बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षा के प्रति सामुदायिक जागरूकता के लिए सभी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में रैली निकाली जाए, बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर सूचना तंत्र विकसित की जाए। इस के लिए आँगन वाड़ी केन्द्र और विद्यालय को जवाबदेही दी जाए, पंचायत से दूसरे राज्यों में काम करने जा रहे परिवारों की सूची तैयार करने, विषम परिस्थिति में रह रहे बच्चों को चिन्हित कर उसके समाधान का योजना तैयार किया जाए शामिल है।
इस बैठक में उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने बाल संरक्षण समिति के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि बाल अधिकारों के प्रति सामुदायिक जागरूकता एवं चेतना सृजित करना, बच्चों के हित में माता-पिता एवं समुदाय के व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देना, समुदाय में बाल अधिकारों के हनन के मामले की रिपोर्टिंग करना सहित बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों को बताया गया।
इस बैठक में उड़ान परियोजना बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के जितेंद्र कुमार सिंह ने बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, सरकारी योजनाओं से बच्चों के जुड़ाव से संबंधित जानकारी दी।
इस बैठक में बसमनपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदयाल राम ,शिक्षक अरुण कुमार चौरसिया, बाल संरक्षण समिति की सचिव सह महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी वार्ड सदस्य शैलेंद्र राय ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

नितिन गडकरी ने गुजरात के पालनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के खोखरा गुजरात बॉर्डर-विजयनगर-अंटारसुबा-माथासुर सड़क खंड के उन्नयन के लिए 699.19 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

चतरा:पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच।

rktvnews

भागलपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए मोबाइल पा लोगो के चेहरे पर आई मुस्कान 😊

rktvnews

Leave a Comment