RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न।

NGT न्यायादेश के अनुसार 15अक्टूबर, 2023 तक किसी भी परिस्थिति में नदी घाटों से बालू का उठाव बर्दास्त नहीं की जाएगी!जिले में लगातार 24×7 चलाए औचक जांच अभियान:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 14 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।

उन्होंने कहा माननीय NGT न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून, 2023 से 15अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में नदीघाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी परिस्थिति में नदी घाट से बालू के उठाव मामले को बर्दास्त नहीं किया जाएगा जिला खनन टास्क फोर्स एवं अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स सक्रिय मोड में रहकर जिले में बालू के उठाव पर नियंत्रण लगाने हेतु 24×7 औचक जांच अभियान चलाएं। नदी घाट से अगर कोई भी बालू का उठाव करते पकड़ा जाता है तो वाहन, वाहन चालक एवं संलिप्त लोगों पर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई करें। आगे उन्होंने उपस्थित सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि को कहा परियोजना से चलने वाली कोयला लोड वाहन में वाहन चालक के पास ट्रांसपोर्टिंग चलान रहे यह सुनिश्चित करें।

बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सी०सी०एल० चतरा को निदेशित किया गया कि सभी कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कराएंगे तथा सत्यापन रिपोर्ट की हॉर्ड कॉपी जिला खनन कार्यालय, चतरा को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसे लेकर प्रतिवेदन के माध्यम से मगध परियोजना, पूर्णाडीह परियोजना, अशोका परियोजना व अम्रपाली परियोजना के प्रतिनिधि ने बताया कि आदेशानुसार कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कार्य कराया जाता है। नियमित सत्यापन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी जिला खनन कार्यालय को प्लब्ध करा दी गई है।

प्रतिवेदन के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं कार्यालय स्तर पर जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक जॉच लगातार की जा रही है। क्षेत्रिय जाँच में अवैध मामला पाए जाने पर अवैधकर्त्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01 अगस्त 2023 से दिनांक 13 सितंबर 2023 तक जिला खनन कार्यालय चतरा, पुलिस विभाग, वन प्रमंडल उत्तरी, वन प्रमंडल दक्षिणी, जिला परिवहन कार्यालय चतरा द्वारा कुल 17 वाहन को जब्त किया गया है और 1600 सीएफटी बालू व 3600 सीएफटी स्टोन एवं 49.94 टन कोयला खनिज को जब्त किया गया है। वहीं 164672 रुपया की दंड राशि भी वसूली गई है साथ ही अंचल स्तर पर भी अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है।

राजस्व संग्रहण की समीक्षा।

अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होने सभी को निर्देशित किया कि सितंबर माह के अंत तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध नियुंतम 50% से अधिक लक्ष्य को प्राप्त कर लें और दिसंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अंचल की समीक्षा।

अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने कहा अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया अपने स्तर से महीने में एक बार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करेंगे और इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराएंगे। सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भूमि म्यूटेशन के लंबित कार्य का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें।

उक्त बैठक में पुलीस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत परियोजनाओं के संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नवरात्रि पर विशेष।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अक्टूबर 25

rktvnews

वन हमारे फेफड़े हैं, वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं, आपदाओं को रोकते हैं और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करते हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment