जनसभा की तैयारियों को ले की गई बैठक।
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)22 मई।भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में आयोजित 24 मई के विशाल जनसभा की तैयारी के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री सह प्रत्याशी आर के सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक सुनील पांडेय,संजय टाईगर, पूर्व विधानपार्षद हुलास पांडेय,एनडीए घटक दलो के सभी जिलाध्यक्ष ,संचालन समिति के सदस्य शामिल थे।
आर के सिंह ने कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले भर के कोने-कोने से एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल होंगे। गृह मंत्री के स्वागत के लिए व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार की जाएगी।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।

जनसभा की तैयारियों को ले की गई बैठक।