RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

कठपुतली!

कठपुतली

दुनिया है यह रंगमंच हमारी ,
हम सब बने पड़े कठपुतली ।
हम सब मूरत यहाॅं पे पड़े हैं ,
अदृश्य नचानेवाला है पुतली ।।
हम तो यहाॅं पर नाचने वाले ,
हमें नचाने वाला तो और है ।
देखने दिखनेवाले हम हैं सारे ,
दिखानेवाला तो अन्य ठौर है ।।
पाप पुण्य तो बना है जगत में ,
जगत में बना है धर्म अधर्म ।
मानव हेतु बना सत्कर्म यह ,
कुत्तों हेतु बना है यह दुष्कर्म ।।
नाचने वाले हम सब बहुत हैं ,
नचानेवाले के जब होते इशारे ।
नचानेवाले तो हैं देवकीनंदन ,
हम सब उनके ही बने प्यारे ।।

रचनाकार:अरुण दिव्यांश ,डुमरी अड्डा ,छपरा ( सारण )बिहार।

Related posts

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सीएम ने 51 लोगों की सुनी फरियाद! अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मनाया गया जलेस का स्थापना दिवस, हुआ काव्यपाठ।

rktvnews

आईएनएस तुशील, पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो यूरोपीय देशों इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे।

rktvnews

मंदिर मुक्ति आंदोलन की रणनीति के साथ महाकुंभ में संपन्न हुई विहिप की त्रि-दिवसीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment