RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: AIM डांस अकादमी का ग्रांड फेयरवेल संपन्न।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर )23 जून। आर्ट इन मोशन (AIM) डांस अकादमी का ग्रांड फेयरवेल शनिवार को देर रात्रि तक संपन्न हुआ।पिछले एक महीने से चल रहे समर कैंप में लगभग 200 बच्चे-बच्चियों ने स्कूल की छुट्टियों का सदुपयोग कुछ हुनर सीखने में बिताया जिसका प्रदर्शन उन्होंने शनिवार को अकादमी के ग्रांड फेयरवेल में किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटनकर्ता रघुपति यादव(पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जाप सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा), मुख्य अतिथि समाजसेवी विष्णु सिंह, विशिष्ट अतिथि मालती गुप्ता (डायरेक्टर,Dr PC), और वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर रघुपति यादव ने कहा कि बच्चों का हर क्षेत्र में विकास होना चाहिए। आज बच्चे जिस चीज में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में अपने मेहनत के बल पर सही मार्गदर्शन में आगे बढ़ सकते हैं।वही विष्णु सिंह ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों पर किसी चीज के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए।दबाव में बच्चों का मानसिक विकास नही होगा। वही अशोक मानव ने कहा कि लगातार किसी संस्थान द्वारा हर वर्ष सैकड़ों प्रतिभावों को तराशने का कार्य बेहद सराहनीय है और भोजपुर के गौरव की बात है। उन्होंने AIM अकादमी के डायरेक्टर शशि सागर बब्बू एवं अकादमी से जुड़े सभी लोगों को बधाई दिया।
संस्थान की ओर से आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया गया।इसके बाद एक महीने चले प्रशिक्षण शिविर में मेहंदी की प्रशिक्षक मुस्कान कुमारी, पेंटिंग के प्रशिक्षक अमन श्रीवास्तव, गिटार के प्रशिक्षक समीर सहगल और ब्यूटीशियन के प्रशिक्षक मनीष वर्मा, डांस के प्रशिक्षक अविनाश गुप्ता व प्रकाश कुमार को भी मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा रंगकर्मी व उद्घोषक पप्पू गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रामायण नृत्य नाटिका से प्रारम्भ हुआ जिसमे कई मिश्रित गानों के माध्यम से रामायण की कथा को एक मनमोहक रूप दिया गया। इस नृत्य नाटिका पर दो दर्जन बच्चों व युवा कलाकारों ने भगवान राम के जन्म से लेकर अयोध्या की दीपावली तक को बड़े ही मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया. इसके बाद लगातार एक के बाद एक युगल, ग्रुप और सिंगल डांस की कई धुँवाधार प्रस्तुतियां जहां दर्शको को 5 घँटे तक थामे रखीं तो बीच-बीच मे फैशन शो के रैम्प पर नए प्रतिभाओ की दस्तक ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत( Dipu ) रौनक शाह, मुस्कान पांडेय,सागर,बिट्टू,आकाश और गोलू का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम भी किया गया जिन्हें समाजसेवी विष्णु सिंह व बालिका उच्च विद्यालय के निदेशक रामजी तिवारी ने बच्चों को अपने हाथों प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के डायरेक्टर शशि सागर बब्बू ने किया।

Related posts

भाकपा माले का प्रथम वार्ड सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना अंतर्गत विद्युत विपत्र माफी के लाभुकों को प्रमाण पत्र किया गया वितरित।

rktvnews

मुज्जफरपुर से अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक को भोजपुर से किया बरामद।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को ले डीसी की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति दान, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक : महंत अयोध्यानाथ

rktvnews

भोपाल का गो-काष्ठ अन्य राज्यों का भी बचा रहा वन एवं पर्यावरण।

rktvnews

Leave a Comment