RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हैंडबॉल खिलाड़ी आलोक और आशीष के कांस्य पदक लाने पर भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैन व अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी

आरा/ भोजपुर 29 अगस्त।आज 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ज्ञान भवन,पटना में आयोजित होने वाले कला सांस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह के लिए भोजपुर जिले से दो हैंडबॉल खिलाडियों आलोक कुमार और आशीष कुमार को सम्मानित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अभिषेक कुमार ओझा ने दी । दोनों खिलाड़ियों ने 27 से 31 मार्च असम के गुवहाटी में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 37वीं बालक सब जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम प्रयास में ही भोजपुर जिले से बिहार सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया था तथा अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन एवं गौरवांवित किया था।

भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैन ई संजय शुक्ला

विगत रोज़ 27 अगस्त 2023 को यह सूचना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा दोनों खिलाड़ियों को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही खिलाड़ियों में तथा संघ के सभी पदाधिकारी एवं सभी हैंडबॉल खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ उठी।खिलाड़ियों की इस सफलता पर भोजपुर जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैनए ई संजय शुक्ला ,अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा आगामी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संदेश प्रेषित किया।

Related posts

डीएससी ए20 (पहले डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट) को कमीशन किया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: बढ़ती ठंड के मद्देनजर 10 जनवरी तक जिले के सभी विद्यालय रहेंगे बंद।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सभी के कल्याण की कामना के लिए भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बैनर तले “चलो करें आवास पूरा” अभियान के तहत उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित प्रधानमंत्री के मन की बात को जिले के सभी शक्तिकेन्द्र और बूथो पर लोगो ने सुना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठे अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment