RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय एन. टी. रामराव पर स्मारक सिक्का जारी किया।

नई दिल्ली/28 अगस्त।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्वर्गीय एन.टी. रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय एन. टी. रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। उन्होंने अपने अभिनय से रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को सजीव बना दिया। उनके द्वारा निभाई गई भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमिकाएं इतनी जीवंत हो गईं कि लोग एनटीआर की पूजा करने लगे। उन्होंने कहा कि एनटीआर ने अपने अभिनय के माध्यम से आम लोगों की पीड़ा को भी अभिव्यक्त किया। उन्होंने अपनी एक फिल्म ‘मनुशुलंता ओक्कटे’ अर्थात सभी मनुष्‍य समान हैं, के माध्‍यम से सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाया।
राष्ट्रपति ने कहा कि एक लोक सेवक और एक जन नेता के रूप में एनटीआर की लोकप्रियता व्यापक थी। उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत से भारतीय राजनीति में एक विशेष मुकाम हासिल किया। उन्होंने कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।
राष्ट्रपति ने एनटीआर पर स्मारक सिक्का लाने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अद्वितीय व्यक्तित्व हमेशा लोगों, खासकर तेलुगु भाषी लोगों के हृदय में अंकित रहेगा।

Related posts

गढ़वा:दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन एवं मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट व ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक।

rktvnews

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ उषा किरण खान के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम होगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आर्य समाज स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment