नई दिल्ली/28 अगस्त। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 पेजेंट में ग्रैंड फिनाले में कोरिया की मौजूदा मिस अर्थ मीना सु चोई ने मेडिकल छात्रा प्रियान सेन को मिस अर्थ का ताज पहनाया। प्रियान सेन 16 दिसंबर 2023 को वियतनाम में 23 वें मिस अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जहां दक्षिण कोरिया की रानी मीना सु चोई मिस अर्थ 2022 अपने उतराधिकारी को ताज पहनाएंगी ।
