RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भारतीय वायुसेना भर्ती 2023, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप ‘Y’ में एयरमैन की भर्ती नोटिफिकेशन जारी।

गढवा /झारखण्ड 26 अगस्त।कैंडिडेट भारतीय वायुसेना भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://airmenselection.cdac.in पर देख सकते हैं।
भारतीय वायु सेना ने कक्षा 12वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एयरमैन ग्रूप वाई पदों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://airmenselection.cdac.in पर देख सकते हैं। भारतीय वायु सेना असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्यों के ग्रुप ‘Y’ में एयरमैन, मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कर रही है। झारखंड में 15 सितंबर एवं 18 सितंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 6 AM-10 AM निर्धारित किया गया है। सभी पात्रता रखने वाले अभियार्थी स्थान- वायु सेना स्टेशन बैरकपुर, 24 परगना (उत्तर), पश्चिम बंगाल (रैली स्थल) में रिपोर्ट करेंगे।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2023 मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड पात्रता मानडंद।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय वायु सेना भर्ती 2023 मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए और उनका जन्म 26 दिसंबर 2002 और 26 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिये, जो कि न्यूनतम आयुसीमा के अंतर्गत होगा। अधिकतम आयुसीमा के तहत अविवाहित उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर 1999 और 26 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिये। मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा/बी.एससी फार्मेसी के साथ और विवाहित उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर, 1999 और 26 दिसंबर, 2002 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिये।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश: योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न हों एवं अपात्र लाभार्थी न बनें।

rktvnews

चतरा:बाल विवाह उन्मूलन हेतु ’’सुरक्षित बचपन, खुशहाल जीवन’’ अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: बदलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में शामिल होंगे किसान – मजदुर, छात्र नौजवान:सुदामा प्रसाद

rktvnews

एमडीजे पब्लिक स्कूल ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की, 10 से 26 नवंबर तक चलेगा अभियान।

rktvnews

Leave a Comment