RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: उद्यानिकी तकनीकी प्रशिक्षण हेतु किसानों का दल नोएडा रवाना।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम) 19 फरवरी।मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु भारतीय बागवानी तकनीकि संस्थान नोएडा के लिए समाहरणालय से रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया, आगे की यात्रा ट्रेन से करेंगे। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों, उन्नत उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन, संरक्षित खेती, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्षेत्र में बेहतर उत्पादन एवं आय वृद्धि सुनिश्चित कर सकें।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने खेतों में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर उत्पादकता एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related posts

राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

rktvnews

भोजपुर:देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 फरवरी 24

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति को पांच देशों के राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

नारनौल:रेडक्रॉस समिति के चार सदस्यों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण के लिए दिया प्रमाण पत्र।

rktvnews

रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment