RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना बख्तियारपुर फोरलेन एनएच 30 के 49वें किलोमीटर से चेरो नागरनौसा आर सी डी पथ के 5 वें किलोमीटर छठी घाट तक के पथ निर्माण का उद्धघाटन किया।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)08 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना बख्तियारपुर फोरलेन एनएच 30 के 49वें किलोमीटर से चेरो नागरनौसा आर सी डी पथ के 5 वें किलोमीटर छठी घाट तक के पथ के निर्माण का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काट कर उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ,ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल,पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उद्धघाटन पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी पथ से होकर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाकर अपने गांव के भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद कवि राज रामलखन सिंह वाटिका में जाकर पिता कवि राज स्व रामलखन सिंह माता स्व परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

राजस्थान:किसानों की तरक्की से ही देश और प्रदेश की प्रगति संभव: मुख्यमंत्री

rktvnews

राजस्थान:जल जीवन मिशन में प्रतिदिन के कार्यों का हो निर्धारण अधिक से अधिक घरों को मिले शीघ्र नल कनेक्शन हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 फ़रवरी 25

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने पर किया गया पूजा व हवन! शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी,आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पदमुक्त करना होगा:आजाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment