
रोहतास/ बिहार 07 अगस्त। रोहतास जिले के तिलौथू थाना अध्यक्ष कुणाल जी को थाने परिसर में बेहतर प्रबंधन हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास विनीत कुमार ने सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र दिया।
तिलौथू थाना अध्यक्ष कुणाल जी को थाने परिसर में स्थानीय निकायों के सहयोग से मिलकर थाना परिसर में वर्षा के जल की निकासी के लिए नालों का निर्माण, ईट का बेहतर रूप से बिछाव और पौधारोपण करा परिसर को शोभायमान करने के साथ साथ अन्य कल्याणकारी कार्यों के लिए रोहतास पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा थाने के निरीक्षण उपरांत सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र 5 अगस्त को दिया गया। थाना अध्यक्ष द्वारा थाना परिसर की शोभायमान व्यवस्था की प्रशंसा स्थानीय लोगों ने भी की।

