RK TV News
खबरें
धार्मिक

अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

बड़हरा/ भोजपुर 24 जुलाई।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सोहरा पंचायत के हेतमपुर गांव में बजरंग बली एवं काली मंदिर के प्रांगण में हो रहे सामुहिक 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का हुआ पूर्णाहूत। पूर्णाहूत में शामिल होने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव ने कहा कि यह आयोजन लागातार कई वर्षों से इस तारीख और समय में होता आया है।ऐसे धार्मिक अनुष्ठान से समाज में आपसी सौहार्द और प्यार बना रहता है। अधर्म का मार्ग मनुष्य त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित होता है। जिससे मनुष्य का जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता है। रघुपति यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक पुनीत कार्यों में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ये बहुत गौरव की बात है और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे भक्तिमय वातावरण में शांति और अमन, चैन, क्षेत्र सहित देश परदेश में बना रहे और सभी का जीवन धन्य हो। इस अवसर पर विशेष आग्रह पर पहूचे गायक सह अभिनेता हरिओम यादव ने कीर्तन गाकर श्रोंताओं को झुमने पर मजबुर कर दिया। वहीं आलोक पाण्डेय ने भी कीर्तन गाया। इस अवसर पर विशेष रुप से शामिल सोहरा पंचायत के मुखिया मोहन शर्मा , मनोज पांडेय ,काशीनाथ पांडेय , रामाकांत पांडेय ,मनोज यादव ,विशनु पांडेय, अखिलेश सिंह,पिंटू यादव, अनिल यादव,अशोक मिश्रा ,छोटका रमानी,जय प्रकाश रावानी,सोनू शर्मा , मिंटू यादव ,रामपुकार पासवान ,पटेल पासवान , रामकुमार पांडेय , परमेश्वर सिंह ,मुखदेव पासवान , लालबहादुर रावानी , लक्ष्मण मिश्रा ,बिरजमोहन पांडेय , गुड्डू मिश्रा, महादेव यादव,जागा सिंह सभी ने अपनी सहभागिता निभाई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

जयपुर में श्री गोविंददेव जी मंदिर से निकली शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ।

rktvnews

राम नवमी शोभायात्रा को ले आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिम ने भारतीय नारी के मन पर प्रहार कर संस्कार को मिटाने और भारत को तोड़़ने का प्रयास किया : साध्वी ऋतम्भरा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भ्रमण कर किया गया अक्षत वितरण।

rktvnews

Leave a Comment