RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

एमएसएमई के दो दिवसीय कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 31 अगस्त। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय पटना द्वारा भोजपुर जिले में भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स ,भोजपुर महिला कला केंद्र एवं बिहार राज्य के अन्य उद्योग संघों ,चैंबर्स एवं भोजपुर जिले में कार्यरत चिन्हित क्लास्ट्ररो के सहयोग से खरीद और विपरण सहायता योजना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई ईकाईयों को नए बाजार सुविधा,नए बाजार का सृजन,बेहतर पैकेजिंग,राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना ,z सर्टिफिकेट,स्फूर्ति योजना,क्लस्टर विकास योजना, डिजीटल प्रचार ,e मार्केटिंग,gem पोर्टल,पब्लिक प्राइक्यूमेंट पॉलिसी में वृहत रूप से जागरूक करना है।
कार्यशाला के प्रथम दिन का उद्घाटन आरा ग्रैंड होटल में भोजपुर डीएम राजकुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संबंधित राज्य सरकार, केंद्र सरकार,बैंक,उद्योग संधों के अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव आदित्य विजय जैन,भोजपुर महिला कला केंद्र की अध्यक्ष अनिता गुप्ता,राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम पटना के सहायक महाप्रबंधक जेपी सिंह,जिला उद्योग केंद्र भोजपुर के महाप्रबंधक श्याम किशोर पटेल, जेम विशेषज्ञ मो इम्तियाज अंसारी सहित संबंधित लोग उपस्तिथि थे।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में भोजपुर और आसपास के जिले के लिए एमएसएमई उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यक्रम को लाभप्रद बताया और वर्तमान वैश्विक परिस्थिति परिस्पर्धा में अपने को सक्षम बनाने हेतु एक कदम बताया।उन्होंने कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के निदेशक प्रदीप कुमार को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
एमएसएमई विकास पटना कार्यालय निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा की एमएसएमई के विपरण की आवश्यकता को देखते हुए पीएमएस योजना काफी लाभकारी साबित होगी जो उन्हे विनिर्मित अथवा प्रदान की गई सेवा के मार्केटिंग हेतु एक मौका देगा जिसमे स्टॉल चार्ज के व्यय को विभाग द्वारा प्रतिपूर्ति की जायेगी साथ ही उन्होंने इस योजना के अन्य घटकों के बारे में भी विस्तार से बताया एवं इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022/23 में आयोजित तीन सफल औद्योगिक एक्सपो के सितंबर ,दिसंबर 22 और फरवरी 23 के बारे में बताया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन ,राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने ,z सर्टिफिकेट ,खरीद एवम विपरण सहायता योजना ,क्लस्टर विकास योजना,एक्सपोर्ट संबंधित योजना,राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम पटना की योजना इत्यादि विषयों पर संबंधित विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें एमएसएमई से जुड़े लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संयोजन,संचालन योजना का प्रस्तुतिकरण कार्यालय के सहायक निदेशक रवि कांत द्वारा किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

नैशनल कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के पहले राउंड में IIT मद्रास की नेहा ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान।

rktvnews

रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दिलाई गई मतदान की शपथ।

rktvnews

उत्तराखण्ड के शिक्षाविद् एवं कवि डॉ.कमल चन्द्र लोहनी को विद्या – वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से किया गया अलंकृत।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment