RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम के खिलाफ वार्ड संख्या 11 की पार्षद आशा देवी करेंगी आमरण अनशन!मामला नाले की उड़ाही का।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18 मई।वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आशा देवी ने आरा नगर निगम आयुक्त निरोज कुमार भगत को नाले की उड़ाही संबंधी एक आवेदन दिया।आज वार्ड पार्षद आशा देवी ने निगम के आयुक्त को दिए गए आवेदन में कहा है की वार्ड संख्या 11 के बीचों बीच पड़ने वाले शहर का मुख्य नाला जो चंदवा से होते हुए कृष्णा नगर,देव नगर, मौलबाग,गड़ेरिया टोला,शांति नगर,सुंदर नगर,नारायण कॉलोनी,जय हिंद कॉलोनी ,गंगा नगर ,सिद्धार्थ नगर,बिंद टोली होते हुए गंगा नदी में जाकर गिरता है।

गाद और जलकुंभी से भरे मुख्य नाले का दृश्य।

आवेदन में कहा गया है की उक्त नाले में गाद भरा हुआ है और जब तक उस गाद की उड़ाही नही होगी तब तक समस्याएं यथावत बनी रहेंगी।श्रीमती आशा देवी ने आवेदन के माध्यम से यह आरोप भी लगाया की वो इस संबंध में वर्ष 2007 (15 वर्षों) से लगातार उक्त नाले की पूर्णतः उड़ाही हेतु संबंधित विभाग और अधिकारियों को पत्र देती आ रही है लेकिन सिर्फ हर बार खानापूर्ति ही की जाती रही है जिसका खामियाजा आम जनता को बरसात के समय गलियों में नाले के उफान से निकले जल जमाओ के रूप में भुगतना पड़ता है जो कई बीमारियों को न्योता भी देता है और मच्छरों के पनपने के कारण चिकन गुनिया,गंदे पानी के कारण दुर्गंध से कई स्वास संबंधित जैसी कई बीमारियों को न्योता भी देता है जो सरकार और जिला स्तर पर संचालित होने वाले योजनाओं के लिए अवरोध का काम करता है।अपने आवेदन में वार्ड सदस्या ने लिखा है की बरसात आने वाला है और उक्त समस्याओं का निदान निगम द्वारा नही करने पर जनता के हित में संबंधित समस्याओं हेतु निगम के खिलाफ आमरण अनशन भी करेंगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 सितंबर 26

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तेनकासी के साम्बावरवदकरई कस्बे में एक भूमि विवाद को लेकर एक गांव के मुखिया द्वारा 8 परिवारों के 30 लोगों को कथित रूप से बहिष्कृत किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

नवीनीकृत ऊर्जा और राष्ट्रव्यापी भागीदारी के साथ विधि कार्य विभाग का विशेष अभियान 5.0

rktvnews

शानदार ट्विस्ट के साथ ग्रूमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, कट एंड स्टाइल सैलून का मथुरा में प्रवेश।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण: नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment