RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:खरीफ विपणन मौसम 2025-26 : धान अधिप्राप्ति योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 दिसंबर।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड रांची द्वारा तैयार प्रशिक्षण मॉड्यूल के आलोक में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के तहत झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, चतरा DPM–JSLPS, DDM–NABARD, BCEO, VLW, BTM/ATM, विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं सचिव, तथा FPO प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि धान अधिप्राप्ति योजना में किसानों का निबंधन अभियान मोड में संचालित किया जाए, ताकि अधिकतम संख्या में किसानों को योजना से जोड़ा जा सके।
FPO प्रतिनिधियों को धान अधिप्राप्ति केंद्र के चयन हेतु निर्धारित मापदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अभी तक 30 PACS/FPO द्वारा केंद्र चयन हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उपायुक्त ने शेष इच्छुक संस्थाओं को भी शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर प्रतिनियुक्त होने वाले दंडाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही धान अधिप्राप्ति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा,मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे!चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट से जुड़े स्वामी जनों से भेंट की।

rktvnews

चरणबद्ध आंदोलन करेगा रसोईया महासंघ जुल्फेकार अली।

rktvnews

बागपत:बूथ लेवल अधिकारी 979 व 102सुपरवाईजरों को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक

rktvnews

Leave a Comment