RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे उपस्थित थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, आरओ रश्मि सागर सहित अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 नवम्बर। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्वक खुशी-खुशी मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से दीपावली और छठ पर्व को  सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मिलजुल कर खुशी-खुशी मनाने की अपील की। बैठक मे छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, शौचालय सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक मे उपस्थित गणमान्य लोगों से भी सुझाव लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी रश्मि सागर, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, मुखिया प्रतिनिधि यूनुस खां उर्फ कफरू खां, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, मुखिया बलिराम यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, संजय चतुर्वेदी, मो सगीर, बंटी पांडे, मो मुख्तार शाह, एनालु बारी खां, पार्षद प्रतिनिधि धन पाण्डे सहित कई गणमान्य लोग तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिले में 4,55,425 बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षव सचिव के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

मोटापा हो सकता है बांझपन का एक बड़ा कारण : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोपाल:प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

खतरनाक अपशिष्ट का प्रबंधन।

rktvnews

Leave a Comment