RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों का हुआ समीक्षा!बैठक के पश्चात पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली।

चतरा/झारखंड 22 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डी0आर0डी0ए0 सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पोषण माह अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने अब तक किये गए गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि की समीक्षा की। जिसमें समाज कल्याण के अलावे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग, जे0एस0एल0पी0एस आदि शामिल है।
उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को 25 सितंबर तक जन आंदोलन डैशबोर्ड में सभी परियोजना को शत प्रतिशत इंट्री करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा 26 सितंबर को फिर से समीक्षा की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन चतरा ने भी सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं से टीकाकरण के ड्यू लिस्ट पर चर्चा की, साथ ही एनीमिया से बचाव, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच होने वाले टीकाकरण कार्य में तेजी लाने की बात कही।
राज्य पोषण मिशन रांची से आए एस0बी0सी0सी कंस्लटेंट मृत्युंजय नायक ने पोषण माह अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किये गए विभिन्न गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में अब तक किये गए प्रविष्टि के बारे में बताया। वहीं जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि को लेकर जिले की रैंकिंग में कैसे सुधार हो इस संदर्भ में चर्चा करते हुए महिला पर्यवेक्षिकाओं को कई दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही पोषण ट्रैकर, सी0बी0ई0 कार्यों की समीक्षा कर पोषण ट्रैकर के सभी इंडीकेटरों की इंट्री अविलंब पूर्ण करने करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी चतरा, सिविल सर्जन चतरा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हंटरगंज, तेजस्विनी परियोजना के समन्वयक, सभी महिला पर्यवेक्षिका, कार्यालय कर्मी समेत सेविका/सहायिका उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

बैठक के पश्चात महिला पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता रैली निकाली। नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों के बीच पोषण के तहत जागरूकता संदेश फैलाया। रैली में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए।

Related posts

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

बोकारो:04 अप्रैल तक शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी करें शस्त्रों को अनिवार्य रूप से जमा नही तो होगा लाइसेंस रद्द!जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने इस बाबत जारी किया पत्र।

rktvnews

चतरा:सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर कोनी पंचायत में जांच एवं समाधान की कार्रवाई शुरू।

rktvnews

भोजपुर:महायज्ञ के समापन पर जीयर स्वामी ने दिया संदेश कामना त्याग और संयम को जीवन का मूल मंत्र बनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment