RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लसाढ़ी के शहीदों को शहीद नही मानता भोजपुर जिला प्रशासन: अमरदीप

अमरदीप कुमार जय

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 सितंबर।शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया और राजकीय शहीद स्मारक विकास सह शोधसंस्थान के महासचिव अमरदीप कुमार जय ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि 15 सितंबर को अगिआंव के लसाड़ी गांव में शहीदों के राजकीय शहीद सम्मान समारोह के निमंत्रण पत्र में 12शहीदों को अपमानित किया गया है।उन्होंने बताया की स्वभाविक मृत व्यक्ति का पुण्यतिथि लिखा जाता है और जो ब्यक्ति देश के लिए लड़ते हुऐ मारे जाते हैं उनका शहादत दिवस कहलाता है लेकिन राजकीय सम्मान समारोह के अध्यक्ष अनुमंडलाधिकारी सदर आरा ने निमंत्रण पत्र पर पुण्यतिथि छपवाया है जो घोर निंदनीय है यही नही दूसरी बात यह है कि जो वहाँ पर बैनर लगाया गया था उस पर राजकीय सम्मान समारोह न लिखकर वहाँ पर स्वच्छता सेवा 2024दिनांक14सितम्बर2024 का बैनर लगा था ये भी घोर निंदनीय है इससे स्पष्ट होता है कि एक कार्य पर दो कार्यक्रम का पैसा का निकासी होगा राजकीय सम्मान सम्मान समारोह के बैनर न लगाकर शहीदों को अपमान किया गया है। अमरदीप ने बताया की राजकीय सम्मान सम्मान समारोह के अध्यक्ष रहते हुए दूसरे ब्यक्ति से अध्यक्षता करवाया गया ये भी शहीदों का अपमान है इस सम्बंध में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से एक शिष्टमंडल मिलेगा।समाचार पत्र में माध्यम से शहीद अकली देवी सेवा संस्थान और राजकीय शहीद स्मारक विकास समिति सह शोध संस्थान मांग करता है कि राजकीय सम्मान समारोह के कमिटी के लोगो पर उचित कारवाई किया जाए नही तो आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

Related posts

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

22 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

वैशाली: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज: महावीरी झंडा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित जिला शान्ति समिति की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment