RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों तथा उद्योग संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EODB) से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रियतापूर्वक कार्य करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले को 46 लाभुकों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में विभिन्न बैंक शाखाओं में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समन्वित प्रयास करने तथा पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी समीक्षा बैठक में बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड तथा माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, टूलकिट वितरण एवं स्वरोजगार गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंड स्तर के प्रखंड उद्यमी समन्वयकों को स्थानीय हस्तशिल्पकारों एवं पारंपरिक कारीगरों का सर्वेक्षण कर उन्हें प्रशिक्षण, विपणन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले की स्थानीय कला, शिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। साथ ही भद्रकाली एवं कौलेश्वरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की संभावनाओं का लाभ उठाते हुए कारीगरों की आय वृद्धि एवं जिले की विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शंभू शरण बैठा, ईओडीबी प्रबंधक शुभाशीष कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केसरी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड उद्यमी समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड से जुड़े प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 पर 265.49 किलोमीटर के आठ पैकेजों के निर्माण के लिए 6621.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने किया मतदान ,सभी से मतदान करने की कि अपील।

rktvnews

खेत पर आवास के लिए 50 लाख रूपये तक का मिलेगा ऋण, समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान।

rktvnews

बगीचे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में ’’धाद’’ संस्था द्वारा आयोजित इगास पर्व में प्रतिभाग किया।

rktvnews

Leave a Comment