RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने मधुपुर प्रखंड के पहाड़पुर में उन्नत तकनीक से खेती करने वाले कृषक के कार्यों को सराहा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 मई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आज मधुपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर का दौरा कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने वाले प्रगतिशील कृषकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा खेतों में किए जा रहे कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को सुना।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने किसानों द्वारा अपनाई गई ड्रिप सिंचाई (टपक सिंचाई) पद्धति की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और कम लागत में अधिक मुनाफे के लिए यह तकनीक बेहद कारगर है। उपायुक्त ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे सब्जी व फल उत्पादन, विशेषकर खीरा, लौकी, बैंगन, मिर्च और स्ट्रॉबेरी की खेती को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इसके अलावा किसानों के उत्साहवर्धन और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मौके पर ही उप विकास आयुक्त को निदेशित किया कि उन्नत तकनीक अपनाने वाले इन कृषकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और कृषि से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, आधुनिक कृषि उपकरण और आवश्यक प्रबंधकीय सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए ताकि क्षेत्र में हरित क्रांति को और मजबूती मिल सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, संबंधित अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सघन छापामारी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के सर्वागीण विकास पर ध्यान दें: उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी

rktvnews

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने साउथ इंडिया के हेल्थ फूड ब्रांड ‘मन्ना’ का किया अधिग्रहण।

rktvnews

भोपाल:48वीं – शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 30 तक।

rktvnews

दीप जलाओं!

rktvnews

Leave a Comment