RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से उज़्बेकिस्तानी मूल की महिला की गिरफ्तारी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। मधुबनी जिला के हरलाखी थाना अंतर्गत भारत – नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित पीपरौन-जटही चेक पोस्ट पर तैनात एस एस बी 48वी वाहिनी के जवानों ने 20 सितंबर 2023 को भारत से नेपाल की तरफ जाती हुई एक महिला से संदेह के आधार पर पूछताछ की। उसने अपना नाम मुखब्बत मुरोडोवा पुत्री बेगमत किजी और राष्ट्रीयता उज़्बेकिस्तान बताया। उसके मोबाइल फोन में एक ही नाम से दो पासपोर्ट पाये गये। मामला संदिग्ध होने पर जब उससे गहनता और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने मोबाइल फोन में रिपब्लिक ऑफ़ उज़्बेकिस्तान का अस्पष्ट पहचान पत्र दिखाया किंतु वीजा उपलब्ध नहीं करा सकी। उसकी विधिवत तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक भारतीय पहचान का कार्ड मिला जिस पर उसका फोटो था। नाम सुल्ताना शेख और पता – महिपालपुर, साउथ-वेस्ट दिल्ली -110037 अंकित था। इसके अतिरिक्त उसके पास से बरामद अन्य सामानों के साथ मोबाइल मे भारतीय सिम लगा हुआ पाया गया। मामला संदिग्ध होने के कारण एस एस बी 48वीं वाहिनी के जवानों द्वारा उस महिला को मधुबनी जिला के हरलाखी थाना को विधि सम्मत कार्रवाई हेतू सौंप दिया गया। गलत दस्तावेज उपलब्ध कराने, भारतीय वीजा नहीं होने तथा जाली पहचान पत्र पाये जाने पर उक्त उज़्बेकिस्तानी महिला के विरुद्ध हरलाखी थाना में कांड संख्या 248/23 दिनांक 21/9/2023 पासपोर्ट अधिनियम के तहत दर्ज कराया गया तथा उसे न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया।

Related posts

भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद कामरेड मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की शहादत की 51 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

उज्जैन: कलेक्टर द्वारा 3 व्यक्ति एक वर्ष, 13 व्यक्ति 6 माह के लिये जिला बदर।

rktvnews

भाजपा कटोरिया ने विधानसभा क्षेत्र की कोर कमिटी की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

पटना:दिनकर ने कहा था- राजनीति जब जब लड़खड़ाएगी, साहित्य सँभालेगा : डॉ सुलभ

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment