RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल के विकास में सभी का सहयोग आपेक्षित: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल के विकास हेतु खेल संघों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न खेल संघों के अधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा की बैठक मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी खेल संघों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया एवं संबंधित खेल संघों से उनके क्रियाकलाप के बारे में जानकारी लिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेलों के समग्र विकास हेतु सभी संघों का सहयोग आवश्यक है। ऐसे में उन्होंने सभी खेल संघों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी समस्या जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध करायें, ताकि उसका सही निराकरण किया जा सके। साथ ही जिले में खेल की आधारभूत संरचना कैसे तैयार की जाए इस पर भी चर्चा की गई। आगे उपायुक्त ने कुमैठा स्टेडियम में खेल को नई दिशा देने और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पूर्ण होने से जिले में आधुनिक खेल अवसंरचना का विकास होगा, जिससे युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने, स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही इंडोर स्टेडियम के रेनोवेशन और जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएसए व विभिन्न खेल संघों के अधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना -केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री ने स्वयं ली टेली कंसलटेंसी -अब देश के अन्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की टीम से की मुलाकात।

rktvnews

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर राज कुमार गोयल ने ली शपथ दिलाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता किशोर कुमार को किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment