
आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल।कुंवर सिंह विजयोत्सव 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान को याद करने के लिए हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। जिसके तहत आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा में जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में उनकी तैल चित्र पर माल्यार्पण कर धुमधाम के साथ मनाई गई । माल्यार्पण के पश्चात अपने सम्बोधन में डाॅ श्रीधर तिवारी ने कहा कि 80 वर्षीय बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को हराकर अपने गढ़ जगदीशपुर भोजपुर में विजय पताका फहराई थी। गंगा पार करते समय अंग्रेजों की गोली उनकी बांह में लगी तो उन्होंने तलवार से अपनी बांह काटकर गंगा में प्रवाहित कर दी और कहा ये बांह अंग्रेजों के हाथ भी नहीं लगेगी । उसके कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। इसी विजय की याद में 23 अप्रैल को विजयोत्सव/शौर्य दिवस मनाते हैं । उन्होंने 80 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की। आरा, जगदीशपुर, आजमगढ़ को आजाद कराया। और आरा को अंग्रेजों से मुक्त कराया । वे किसी जाति या दल का नहीं, पूरे समाज की चेतना का प्रतीक है। बाबू वीर कुंवर सिंह का बलिदान आज भी आत्मगौरव और स्वाभिमान जगाता है । 80 साल की उम्र में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले ‘बाबू साहेब’ के सम्मान में बिहार में शौर्य दिवस भी मनाया जाता है। इसमें श्रद्धांजलि के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति जगाने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम सभी कांग्रेस जनों ने उनको याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में – दिलिप पांडेय मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव रजी अहमद प्रमोद राय अरुण सिंह बिहारी जी सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बद्री विशाल सिंह लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न मनीष सिंह डुलडुल शक्ति सिंह मनन अजय पासवान आजित सिंह विकास कुमार मनु सिंह मनोरंजन कुमार रंजीत कुमार भीम यादव कमल किशोर सिंह धनंजय कुमार सिंह सम्पत कुमार सिंह मदन मोहन तिवारी विकाश कुमार तिवारी घनश्याम चौधरी लाल बाबू शाह अरुण कुमार आदि लोग शामिल हुए।
