RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शहर की विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)19 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दुमका शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके।उन्होंने कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, रख-रखाव एवं तकनीकी गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-1/2026) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। जिला अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई—प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार,अपर समाहर्ता,डीआईओ,ईडीएम आदि उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिव्यांगों ने निकाली अनूठी तिपहिया वाहनों की रैली।

rktvnews

नाबालिग के साथ बलात्कार अमानवीय! अभियुक्त की तत्काल हो गिरफ्तारी: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्ष समारोह में भाग लिया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाइक चला की तिरंगा यात्रा की शुरूआत।

rktvnews

स्कूटी पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे।

rktvnews

Leave a Comment