RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

डीएम और एसपी की शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक।

आरा/भोजपुर 27 जून।चांद के दृष्टिगोचर के अनुसार 29 जून 23 को ईद-उल-जोहा (बकरीद) के त्यौहार को शांतिपूर्ण बनाने हेतु जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को कहां की त्योहार के अवसर पर हर हाल में शांति सद्भाव एवं कानून व्यवस्था कायम रहेगी। संप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले, संप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले, अफवाह फैलाने वाले असामाजिक उपद्रवी तत्वो पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मस्जिद ईदगाह में नमाज के वक्त विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक करवाई करने हेतु विशेष टीम लगाया जाएगा तथा त्यौहार की सशक्त मॉनिटरिंग हेतु समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी
बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर,जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर,नगर आयुक्त आरा नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर सहित जिले के कई पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार उठा रही अहम कदम : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:इलेक्ट्रिक साइकिल से व्यवसाय को मिली रफ़्तार ,जीविका दीदियों के स्वरोजगार को मिली उडान।

rktvnews

बिहार:जलजमाव की समस्या से निपटने से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें : मंत्री जिवेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: विशेष प्रेक्षक (निर्वाचन सूची) नजमुल होदा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

कवि पं रामचंद्र भारद्वाज की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment