RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 अप्रैल।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज आरा नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अस्थायी निर्माणों को हटाते हुए यातायात को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए पुनः अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related posts

आरा की वर्षा खान को वाराणसी में किया जायेगा सम्मानित!महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया जा रहा सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन, पटना ने वैशाली को हराया, बना चैंपियन।

rktvnews

विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

rktvnews

देहरादून: राज्य में जल संकट की चुनौती को ले ऐतिहासिक पहल का आगाज,“डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ।

rktvnews

भोपाल:बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment