RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सुंदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई बैठक!छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण।

दरभंगा/बिहार 26 जून। जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सुंदरपुर तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीमती रुचि सिंह,अंचलाधिकारी सदर इंद्रासन साह शामिल हुए।

अंचलाधिकारी ने बताया कि सुंदरपुर तालाब के किनारे के 70 प्रतिशत भाग में छठ घाट बना हुआ है।

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा इसके सौंदर्यीकरण एवं तालाब के समीप खाली जमीन पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ घाट के बीच-बीच में कतरा घास लगवाया जाए ताकि घाट का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ छठ पर्व के दौरान उन स्थलों का उपयोग किया जा सके। समीप के खाली जमीन पर जलवायु के अनुकूल सौंदर्यीकरण करते हुए बायोडायवर्सिटी पार्क बनवाने हेतु एक डीपीआर तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही तलाब के जल में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने हेतु मत्स्य विभाग से संपर्क कर जलीय जीवन गतिविधि को बढ़ाई जाए।

Related posts

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।

rktvnews

बागपत:विकासखंड बागपत व पिलाना की आच्छादित ग्राम पंचायतों में तालाब का होगा जीणोद्धार।

rktvnews

केवल राजनीति पर क्यों उठे सवाल… ??

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने।

rktvnews

गढ़वा:अबुआ आवास योजना में राशि की फर्जी निकासी का मामला, जाँच प्रक्रिया में हुई शिकायतों की पुष्टि।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment