RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में “दिशा” की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन सांसद-सह-अध्यक्ष,सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया।बैठक के क्रम में सांसद ने गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की तथा निम्न निर्देश दिए—
1)आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र नवरात्रि से पूर्व आरा नगर निगम सहित सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य बाज़ारों एवं चौक-चौराहों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
2)जिले की जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मति कराई जाए।
3)आरा नगर निगम क्षेत्र में उचित नल-निकासी व्यवस्था की जाए तथा बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराया जाए।
4)वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी विभागों को आवंटित राशि एवं व्यय की विवरणी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में उठाए गए बिंदुओं का अनुपालन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए।
6)जिले में खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने की कार्रवाई की जाए।
7)सदर अस्पताल के आईसीयू को शीघ्र चालू कराया जाए तथा अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाए।
इस अवसर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह (विधानसभा सदस्य,आरा), राम विशुन सिंह ( विधानसभा सदस्य, जगदीशपुर),जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया,उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, सभी प्रखंड प्रमुख, नगर अध्यक्षगण, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा :प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

रायपुर : सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी।

rktvnews

मांगों को लेकर जन संघर्ष पार्टी ने दिया धरना।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

भोपाल:एसबीआई से सेवानिवृत हुए विमल सिंह।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment