RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राज्य सभा चुनाव मे सभी एनडीए प्रत्याशीयो की जीत पर बड़हरा विधायक ने कार्यकताओं संग मनाई खुशियां।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,रामनाथ ठाकुर,रालोमो अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम के बिहार से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अपने आवास पर कार्यकताओं के साथ खुशी व्यक्त किया गया।। उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने उपस्थित क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं जनता को अबीर लगाए एवं मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि एनडीए के पाँचो प्रत्याशियों की जीत पहले से सुनिश्चित था।विपक्ष का उल्टी गिनती शुरू हो गया है। उन्होने अपने क्षेत्र के निवासी पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम की जीत पर विशेष खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का लाल एवं भोजपुर जिला से पहली बार भाजपा से कोई राज्यसभा सांसद बना है। यह बड़हरा क्षेत्र सहित भोजपुर जिला के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में संतोष स़िह संटु,सुरेन्द्र सिंह,विक्की सिंह,संदीप कुमार,रामबाबू पांडेय,कृष्णा सिंह,गुड्डू सिंह,हरीहर सिंह आदि कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

Related posts

कोलकाता गरीब रथ, कैपिटल के फेरों में विस्तार,नहीं मिला स्थाई विस्तार, सांसद के प्रति यात्री संगठनों में निराशा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त सह अध्यक्ष डीएमएफटी शासी परिषद की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:कथित आंदोलन को सफल बनाने विश्वविद्यालय के वातावरण को दूषित कर रहा गैर शिक्षक कर्मचारी संघ।

rktvnews

Leave a Comment