RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 मार्च। सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंसियों को सौंपे गए आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एनआरईपी को कुल 76 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का दायित्व दिया गया है, जिसमें से 41 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, 18 केंद्र निर्माणाधीन हैं तथा 17 केंद्रों का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। इसी प्रकार भवन प्रमंडल को 48 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य सौंपा गया था, जिनमें से 33 केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, 11 निर्माणाधीन हैं तथा 4 केंद्रों का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। वहीं विशेष प्रमंडल को कुल 204 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का दायित्व दिया गया है, जिसमें से 86 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, 78 केंद्र निर्माणाधीन हैं तथा 34 केंद्रों का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि बच्चों एवं माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

पटना:आपदा प्रबंधन में बिहार की पहल सराहनीय : राज्यपाल

rktvnews

राष्ट्रपति पुरी में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुईं।

rktvnews

छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 मार्च 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है, प्रदेश में सफलतापूर्वक हुआ मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

भोजपुर: बिहिया इंटर कॉलेज में राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment