RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)03 मई।जिला प्रशासन और नगर निगम सीतामढ़ी की ओर से आयोजित विशेष श्रमदान कार्यक्रम के तहत रविवार को लखनदेई नदी की सफाई के लिए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने स्वयं श्रमदान कर नदी तट की सफाई की। इस अभियान में जिले के वरीय अधिकारियों, नगर निगम के कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर नदी तट पर जमा कचरे को हटाया और लोगों से जलस्रोतों की स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखनदेई नदी सीतामढ़ी की पहचान से जुड़ी हुई है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रमदान केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाने का माध्यम है। नदी की स्वच्छता का सीधा संबंध पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और शहर की सुंदरता से है। यदि सभी नागरिक नियमित रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, तो सीतामढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बायो-वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी संबंधित संस्थानों का शीघ्र निबंधन कराया जाए तथा बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से आर्थिक दंड लगाया जाए और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी तंत्र के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, व्हाइटनर, कोरेक्स एवं अन्य सूखे नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की बात कही गई, जिसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में मेयर रौनक जहां परवेज, उप मेयर आशुतोष कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार,नगर आयुक्त गजेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय,अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच राहुल कुमार,सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, डॉ जेड जावेद, डीटीओ प्रशांत कुमार,डीपीआरओ कमल सिंह,बीडीओ अभिषेक चंदन सहित जिला के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी,गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव क्लस्टर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

नैनीताल:कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत ने ‘आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना: सम्मान के साथ कार्याधिकार को सुरक्षित करना’ विषय के साथ महिलाओं पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

क्रांति दिवस पर पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नवनियुक्त अधिकारी जनसेवा और जनकल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:दिव्यांगजनों के बीच कृतिम यंत्र वितरित

rktvnews

Leave a Comment