RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे महिलाओं को सम्मानित करते प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ कालेज के प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने महिला प्राध्यापकों को सम्मानित  किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज मे जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश के विकास मे महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार (एन एस एस) ने महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज मे उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता मे खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान, विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान तथा पिंकी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर खुशबू शर्मा और दूसरे स्थान पर खुशी कुमारी रहीं। इस मौके पर महिला प्राध्यापक डॉ आस्था कुमारी तथा डॉ छाया कुमारी ने भी अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम मे सभी अध्यापक डॉ अबुल कलाम, डॉ अम्बरीष गौतम, डॉ रणधीर कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ संतोष कुमार तिवारी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ नवल किशोर प्रसाद, अजीत कुमार राम, डॉ बुद्धदेव राम, डॉ सैयद मुर्शीद फैज, डॉ रूपेश कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, कॉलेज कर्मी डॉ राजन तिवारी, चन्दन तिवारी, प्रकाश चौबे, दीपक कुमार, सुशील ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

“जसम”बिहार का 6ठा राज्य सम्मेलन सम्पन्न!सम्मेलन ने वरिष्ठ कथाकार जितेंद्र कुमार को अध्यक्ष तथा रंगकर्मी सह कवि दीपक सिन्हा को राज्य सचिव के रूप में चयनित किया।

rktvnews

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ मिलेट्स व्याख्यान।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment