RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजनीतिक दलों को एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणित विज्ञापन प्राप्त करने होंगे, उम्मीदवारों को अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों की जानकारी आयोग को देनी होगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधान सभा के आम चुनाव और 6 राज्यों तथा जम्मू एवं कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।
ईसीआई ने 9 अक्टूबर, 2025 को आदेश जारी किए हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत/राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल तथा प्रत्येक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को प्रकाशन से पहले सोशल मीडिया सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सभी राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणन के लिए मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) को आवेदन करना होगा।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणन के लिए जिला और राज्य स्तर पर एमसीएमसी का गठन किया गया है।
संबंधित एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणन के बिना राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया वेबसाइटों सहित किसी भी इंटरनेट-आधारित मीडिया/वेबसाइट पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।
एमसीएमसी मीडिया में पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर भी कड़ी निगरानी रखेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
इसके अलावा, चुनावी परिदृश्य में सोशल मीडिया की पहुंच को देखते हुए, उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों का विवरण साझा करने का भी निर्देश दिया गया है।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77(1) और भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के 75 दिनों के भीतर सोशल मीडिया वेबसाइटों सहित इंटरनेट के माध्यम से चुनाव प्रचार पर किए गए व्यय का विवरण भी भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्तुत करना चाहिए।
इस तरह के व्यय में, अन्य बातों के अलावा, इंटरनेट कंपनियों और वेबसाइटों को विज्ञापन देने के लिए किए गए भुगतान, साथ ही सामग्री के विकास पर अभियान संबंधी व्यय और उनके सोशल मीडिया खातों को बनाए रखने के लिए किए गए परिचालन व्यय भी शामिल होंगे।

Related posts

कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC – 2023) से सम्बंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण का कल नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक एवं सहायक प्रशिक्षकों को ₹10-10 लाख सहित सपोर्ट स्टाफ को दी 5 लाख की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बिहार : नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल सम्पर्कता के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:पीजी दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महाराजा कॉलेज में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment