RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नगरपालिका चुनाव:कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग,उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण एवं मतदाताओं से की बातचीत।

RKTV NEWS/दुमका(झारखंड)23 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिला, पुरुष, युवा एवं वृद्ध मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Related posts

दुमका:आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के तीन विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में है तैनात।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

रक्षा मंत्री ने मुंबई से पहली बार तीनों सेनाओं की महिला जलयात्रा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई।

rktvnews

आम चुनाव 2024 के दौरान दो महीने से लागू आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) पर निर्वाचन आयोग की दूसरी स्वत: प्रेरित रिपोर्ट।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

न्यूजक्लिक के पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के शिवानंद, बोला प्रधानमंत्री केयर फंड’ में चीनी कंपनी की ओर से राशि किस क़ानून के अंतर्गत जमा करने की इजाज़त दी गई ?

rktvnews

Leave a Comment