RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के विजेता उपविजेता हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 फरवरी।जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025 /26 कि विजेता टीम शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा एवं उपविजेता टीम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ और जिला फुटबाल संघ भोजपुर के रेफरी पैनल का सम्मान समारोह साकेत ईन होटल सेमरीया बड़हरा में संपन्न हुआ।सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद एवं मंच संचालन जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार के द्वारा किया गया ।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह, विशिष्ट अतिथि फुटबॉल खिलाड़ी अजय सिंह एवं डॉक्टर भीम यादव को फूल माला अंग वस्त्र एवं जिला फुटबॉल संघ भोजपुर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह को जिला फुटबाल संघ भोजपुर का आजीवन सदस्य, अध्यक्ष एवं सचिव के सहमति से बनाया गया। साथ ही जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के संरक्षक का पदभार सौंपा गया जिससे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखा गया ।इस सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों मे फुटबॉल संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,इंद्रदीप नारायण सिन्हा, लाल बहादुर लाल, पवन जी उर्फ बधारी कार्यालय सचिव डॉक्टर रंजन कुमार सिंह, धनजी कुमार, सुबोध कुमार सिंह, नितिन कुमार, राजकुमार जी, सौरव सिंह ,सुजीत कुमार सिंह ,प्रशांत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, कुश कुमार, जीतू कुमार ,शशि भूषण सिंह, बैजनाथ सिंह, चितरंजन पाठक ,मोहम्मद शमशाद, धर्मेश उपाध्याय, कमलेश पाण्डेय ,संतोष कुमार सिंह, संतोष उपाध्याय ,अश्विनी कुमार सिंह, वीर बहादुर यादव, लक्ष्मण कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अमरितेष कुमार सतपाल कुमार अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नौतपा (मृगडाह) अगर न तपे तो क्या होता है ?

rktvnews

प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार के पक्ष में दिख रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस सूर्यकांत-अतुल प्रकाश

rktvnews

ऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहटा में किया मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाईयों का उद्घाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment