RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फाइलेरिया को लेकर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फरवरी।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कर्जा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में CHO-PSP सह सदस्य सुनीता सैनी द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया बीमारी संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है तथा इसके लक्षण 05–10 वर्षों बाद दिखाई देते हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से पैर, हाथ, महिलाओं के स्तन एवं पुरुषों के अंडकोष को प्रभावित करती है। फाइलेरिया लाइलाज है, परंतु इसकी रोकथाम संभव है । 10 फरवरी से एमडीए (MDA) कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। सभी लोगों से अपील की गई कि वे पूरा परिवार मिलकर दवा का सेवन करें। दवा लेने के बाद हल्की उल्टी, चक्कर या बुखार हो सकता है, जो सामान्य है। अधिक परेशानी होने पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही योग शिक्षक विक्रमादित्य के द्वारा योग के बारे में जानकारी दी गई

Related posts

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी का 2551 वाँ निर्वाण महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

rktvnews

किश्तों में संविधान बदलने का खेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों और उपहारों की ई-नीलामी का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

rktvnews

भगवान की शरण में ही सच्चा सुख:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment