
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जनवरी। श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में शुक्रवार को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्राचार्य प्रो. डॉ. गुलाब फलाहारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस एस डा मनोज कुमार सहित सभी अध्यापकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्राचार्य प्रो डा गुलाब फलाहारी ने बापू को नमन करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताये हुए सत्य और अहिंसा के कदमों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए आज के ही दिन अपने जीवन को बलिदान कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के जीवन को अपने अंदर समाहित करने और अच्छे समाज के निर्माण मे महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने की बात कही।
इस कार्यक्रम मे डॉ शेर सिंह, डॉ छाया कुमारी, डॉ आफरीन बानो, डॉ संतोष तिवारी, डॉ आस्था कुमारी, डॉ नवल किशोर, डॉ रणधीर कुमार, डॉ अबुल कलाम, डॉ दिनेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ रूपेश कुमार, अजीत कुमार राम, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ बुद्धदेव राम, डॉ शैयद मुर्शीद फैज, राजन तिवारी, चन्दन तिवारी, गोपाल जी उपाध्याय, पूजा मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रकाश चौबे, सुशील ठाकुर सहित सभी एन एस एस छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।

