RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

प्रथम दिवस 300 से अधिक शिकायतों पर सुनवाई, 117 मामलों का निष्पादन संपन्न।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)20 जनवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में “आमजन से मिलने का कार्यक्रम” को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद और अधिक सुदृढ़ हो सके।
‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सोमवार को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पंचायत कार्यालयों, सभी थाना परिसरों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालयों तथा जिला स्तरीय विभागों में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा यथासंभव त्वरित निष्पादन भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस आमजन से संबंधित 300 से अधिक आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 117 मामलों का उसी दिन निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शेष सभी आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित कर इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए।
सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक शिकायतें अनुमंडल पदाधिकारी महुआ, महनार एवं संबंधित पुलिस अनुमंडलों से प्राप्त हुई हैं। कई प्रखंडों एवं इकाइयों द्वारा सभी प्राप्त आवेदनों का पूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। जिलाधिकारी ने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी, वैशाली द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस, सोमवार एवं शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्धारित समय पर आम नागरिकों से मिलना सुनिश्चित करेंगे। शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुनते हुए उनका त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। किसी अपरिहार्य कारणवश यदि संबंधित पदाधिकारी निर्धारित दिवस को उपस्थित नहीं रह पाते हैं, तो उनके द्वारा अधिकृत सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से आमजनों से मिलने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिन पदाधिकारियों के पास एक से अधिक कार्यालय अथवा विभागों का प्रभार है, वे समय निर्धारण कर सभी कार्यालयों में आमजनों से मिलना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजी संधारित करते हुए उनका नियमित अनुश्रवण किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 12:00 बजे से 02:00 बजे तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अनिवार्य रूप से ससमय उपस्थित रहेंगे। प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन-शिकायत कोषांग, वैशाली को निर्देशित किया गया है कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का ससमय संग्रहण, पंजीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव, बिहार, पटना द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया गया है। इसी संकल्प के आलोक में “आमजन से मिलने का कार्यक्रम” को जिले में लागू किया गया है, ताकि आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उन्हें सहज, सरल एवं सम्मानजनक प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

चतरा:75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, परेड, झांकी समेत हुए अन्य कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी हित में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित,वर्तमान से अच्छा बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरुरी : प्रेरक ऋषिकेश पाठक

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वायु सेना अकादमी, डंडीगल में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की।

rktvnews

सजग रचनाकार संघ द्वारा फुहा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय विकास कार्य प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित हो : राज्यपाल

rktvnews

देव चैती छठ मेला 2026 : तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता।

rktvnews

Leave a Comment